छत्तीसगढ़
मोहड़ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और हाईवा मालिक गिरफ्तार
Shantanu Roy
14 Jun 2025 9:27 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन को लेकर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन के मालिक अभिनव तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दो अन्य आरोपी जेसीबी चालक भगवती निषाद और संजय रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके साथ ही मामले में सम्मिलित पाए जाने पर सोमनी टीआई सत्यनारायण देवांगन निलंबित कर दिया गया है। घटना 11 जून की रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है, जब गांव मोहड़ नदी के किनारे अवैध रेत निकासी के लिए जेसीबी से रैम्प बनाया जा रहा था। इसका विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और गोलियां चला दी।
इस फायरिंग में रोशन मंडावी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य दो ग्रामीण जितेन्द्र साहू और ओम प्रकाश साहू भी घायल हुए हैं। घटना के बाद बसंतपुर थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट और माइनिंग एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया और पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस, बुलेट का अगला हिस्सा और जेसीबी एवं हाईवा वाहन (CG 08 AT 5089) जब्त किया। पुलिस ने आज 14 जून को इस मामले में वाहन मालिक अभिनव तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह जेसीबी और हाईवा का मालिक है और उसे अवैध उत्खनन की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





