छत्तीसगढ़

गोबरा नवापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 पौवा देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Aug 2025 7:05 PM IST
गोबरा नवापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 पौवा देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दो युवकों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 39 पौवा देशी मशाला शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। घटना 21 अगस्त 2025 की रात करीब 10:46 बजे की है। थाना गोबरा नवापारा में पदस्थ प्रआर 190 प्रेमसिंह कंवर रात्रि
अधिकारी
पर तैनात थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 LD 4008, काला-लाल पट्टी लगी) में अवैध शराब लेकर नवापारा बस स्टैंड से ग्राम कुर्रा की ओर रवाना हुए हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि चालक ने नीली शर्ट और काली पैंट पहन रखी है जबकि पीछे बैठा युवक सफेद चेक शर्ट और नीली जींस में है। उनके पास एक लाल रंग का थैला है जिसमें बड़ी मात्रा में देशी शराब रखी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने हमराह स्टाफ धमेंद्र (पेट्रोलिंग स्टाफ 2748), आरक्षक हुलास साहू (467), सैनिक खेम तारक (30) और गवाह अजहर खान व चंदन निषाद को साथ लेकर तत्काल कार्रवाई की। धारा 179 BNSS का नोटिस तामील कर टीम मुखबिर के बताए स्थान नवापारा कबीर आश्रम के पास मेन रोड पर पहुंची और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। जांच में चालक ने अपना नाम टिकेश्वर तारक (20 वर्ष), पिता प्रभुराम तारक, निवासी कुर्रा बजरंग चौक थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर बताया। वहीं, पीछे बैठा युवक विकाश विश्वकर्मा (20 वर्ष), पिता अरुण विश्वकर्मा, निवासी कुर्रा सतनामी पारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर निकला।
पुलिस ने जब लाल रंग का थैला खोलने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे, लेकिन अंततः खुद ही थैला खोलना पड़ा। जांच में थैले से 39 पौवा सवा शेरा देशी मदिरा मशाला शराब (प्रत्येक बोतल 180 एमएल सीलबंद) बरामद हुई। कुल 7.020 बल्क लीटर शराब की कीमत लगभग 3900 रुपये आंकी गई। शराब रखने के संबंध में जब धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया तो आरोपीगण कोई वैध कागजात या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर ही 4 पौवा शराब को परीक्षण हेतु अलग कर सीलबंद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत 16,000 रुपये) भी जब्त की। इस प्रकार कुल बरामदगी 19,900 रुपये की हुई। पुलिस ने मौके पर ही देहाती नालसी तैयार कर विधिवत कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। प्रकरण अपराध क्र. 00/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
Tagsरायपुर पुलिसगोबरा नवापारा थानाअवैध शराब तस्करीदेशी शराब जब्तीशराब माफियाआबकारी एक्ट 34(2)नवापारा कबीर आश्रमपुलिस नाकेबंदीअवैध कारोबारअपराध पंजीबद्धRaipur PoliceGobara Navapara Police Stationillegal liquor smugglingcountry liquor seizureliquor mafiaExcise Act 34 (2)Navapara Kabir Ashrampolice blockadeillegal businesscrime registeredछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story