छत्तीसगढ़
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा व मैनपॉवर सप्लाई एजेंसियों पर ठोका जुर्माना
Shantanu Roy
18 Aug 2025 9:56 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने मैनपॉवर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में गंभीर लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद सात एजेंसियों पर जुर्माना ठोका गया है। कार्रवाई में रायपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार और बालोद जिलों की नामी कंपनियां शामिल हैं। सबसे बड़ी कार्रवाई रायपुर की बीआईएस लिमिटेड पर की गई है। विभाग ने इस कंपनी पर 1 करोड़ 55 लाख 65 हजार 480 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। आरोप है कि कंपनी ने आबकारी विभाग से संबंधित संविदा कार्यों में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया। वहीं दंतेवाड़ा की रक्षक सिक्योरिटी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जांच में पाया गया कि सुरक्षा प्रबंधन और नियुक्त कर्मचारियों की तैनाती में अनियमितता बरती गई।
बलौदाबाजार की एसआईएस लिमिटेड पर साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना ठोका गया है। विभाग ने पाया कि कंपनी ने श्रम कानून और संविदा नियमों का पालन नहीं किया। इसी तरह बालोद जिले की कैप्टन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर ₹50 हजार का जुर्माना लगाया गया। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने सेवा अनुबंध के तहत तय प्रावधानों का पालन करने में चूक की। आबकारी विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि संविदा एजेंसियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बाकी जिलों की एजेंसियों की भी जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मैनपॉवर सप्लाई और सुरक्षा सेवाओं से जुड़ी कंपनियां सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतेंगी तो उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जुर्माने की रकम संबंधित कंपनियों से वसूली जाएगी और भविष्य में ब्लैकलिस्ट करने पर भी विचार किया जा सकता है।
Tagsआबकारी विभाग कार्रवाईमैनपॉवर सप्लाई एजेंसीसुरक्षा एजेंसी जुर्मानाबीआईएस लिमिटेड रायपुररक्षक सिक्योरिटी दंतेवाड़ाएसआईएस लिमिटेड बलौदाबाजारकैप्टन सर्विसेज बालोदनियम उल्लंघनअनियमितताछत्तीसगढ़Excise Department ActionManpower Supply AgencySecurity Agency FineBIS Limited RaipurRakshak Security DantewadaSIS Limited BalodabazarCaptain Services BalodRule ViolationIrregularityChhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





