छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Aug 2025 4:30 PM IST
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 45 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत 4.5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

नेहरू नगर चौक से आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त की सुबह आबकारी विभाग दुर्ग की वृत-भिलाई क्रमांक-03 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी मनदीप सिंह भाटिया, निवासी नेहरू नगर चौक, भिलाई को पकड़ा। उसके कब्जे से 12 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की और 48 बोतल मैक्डॉवल नं. 1 व्हिस्की जब्त की गई। कुल मात्रा 45 बल्क लीटर शराब का बाजार मूल्य 51,840 रुपए बताया गया।

कार समेत 4.5 लाख की जब्ती
शराब परिवहन के लिए आरोपी ने लाल रंग की स्विफ्ट कार (नंबर CG 08 F 5491) का इस्तेमाल किया था। वाहन की कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। इस तरह कुल मिलाकर 4,51,840 रुपए की जब्ती की गई है। मौके पर आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी शराब मिलने और छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ प्रकरण क्रमांक 120/25 दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

अधिकारी और टीम का योगदान
इस कार्रवाई की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है। वहीं इस ऑपरेशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, भूपेंद्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक डी.पी. पटेल, संदीप तिर्की, चितेश्वरी ध्रुव और ड्राइवर दुर्गेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं अवैध शराब परिवहन या बिक्री की जानकारी मिलती है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
Tagsदुर्ग शराब जब्तीभिलाई अवैध शराबआबकारी विभाग कार्रवाईमनदीप सिंह भाटिया गिरफ्तारब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्कीमैक्डॉवल नंबर वन45 लीटर विदेशी शराबआबकारी अधिनियम 34(2)स्विफ्ट कार जब्तीछत्तीसगढ़ शराब तस्करीDurg liquor seizureBhilai illegal liquorExcise Department actionMandeep Singh Bhatia arrestedBlenders Pride WhiskeyMcDowell Number One45 liters of foreign liquorExcise Act 34(2)Swift car seizureChhattisgarh liquor smugglingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story