छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई

jantaserishta.com
25 Aug 2025 10:30 AM IST
रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग और आरपीएफ टीम ने संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने लाखों रुपए के मादक पदार्थ गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा के जोडिंगा से सड़क मार्ग के जरिए रायपुर लाया था और इसे मुंबई ले जाने की तैयारी में था. वह मुंबई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया.
जानकारी के मुताबिक, रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खंभा नंबर 40 के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान एक व्यक्ति को एक बैग के साथ पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का निवासी मोहम्मद अशलम होना बताया. आरोपी के साथ रखे बैग की तलाश के दौरान भीतर से 7 पैकेट में 16.65 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.
आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(ब) के तहत अपराध क्रमांक 134/2025 दर्ज किया. आरोपी को आज विशेष एनडीपीएस न्यायालय, रायपुर में पेश किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story