छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

jantaserishta.com
11 April 2025 11:26 AM IST
छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
x
पुलिस को बड़ी सफलता.
केशकाल: छत्तीसगढ़ में अविगढ़ नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाकर तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। हर दिन अलग-अलग जिलों और इलाकों से तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में एक बार पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है।
दरअसल, कोंडागांव जिले के केशकाल में पुलिस ने 2.5 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त किया है। तस्कर द्वारा लग्जरी कार में गांजे की तस्करी की जा रही थी। जैसे ही तस्कर को भनक लगी वो गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गांजे के साथ कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 25 लाख रुपए से ज्यादा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story