छत्तीसगढ़

रायपुर-जबलपुर हाइवे में बड़ा हादसा, 2 युवकों की मौत

Nil dhankar
7 Jan 2023 1:00 PM IST
रायपुर-जबलपुर हाइवे में बड़ा हादसा, 2 युवकों की मौत
x
छग

कवर्धा। कवर्धा मे भीषण सड़क हादसा हो गया है. देर रात नेशनल हाइवे रायपुर जबलपुर में हादसा हुआ है. इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. बाइक सवार युवक लोहे की सरिया से भरी गाड़ी से टकराए हैं. चलते चार पहिया वाहन में बाइक सवार भिड़े, जिससे उनकी मौत हो गई.

मृतकों का नाम अमन डिंडोरे और राकेश सोनकर है. दोनों ग्राम प्रभाटोला के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा ग्राम सिंघनपुरी गांव के पास हुआ है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है.


Next Story