छत्तीसगढ़
जगदलपुर-रायपुर रोड में बड़ा हादसा, बस और मेटाडोर के बीच हुई टक्कर
Nil dhankar
18 July 2023 10:25 AM IST

x
जगदलपुर। जगदलपुर-रायपुर एनएच 30 पर यात्री बस और मेटाडोर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर में मेटाडोर ड्राइवर जहां केबिन में फंस गया, वहीं बस में सवार करीबन आधा दर्जन यात्रियों को चोट आई है.
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में घटना सुबह 6 बजे घटित हुई है. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मेटोडोर के ड्राइवर को केबिन काटकर बाहर निकाला. 108 की मदद की सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज अस्पताल ले जाया गया है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





