छत्तीसगढ़

राइस मिल के निर्माणाधीन गोदाम में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत

Nil dhankar
23 Jun 2023 1:55 PM IST
राइस मिल के निर्माणाधीन गोदाम में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत
x
छग

भानूप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में बड़ा हादसा हुआ है. जहां निर्माणाधीन गोदाम की दीवार जमीदोज हो गई है. दीबार के नीचे 12 मजदूरों के दबने की खबर है. वहीं 1 की मौत भी हो गई है. 11 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

बता दें कि, पूरी घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चवेला की है. जहां राइस मिल के लिए गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था. जिसकी दीवार ढह गई है. हादसे में 1 मजदूर की जान चली गई है. वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी को भानूप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायलों में 6 महिलाएं 5 पुरुष शामिल हैं. वहीं मलबे के नीचे और भी मजदूरों के होने की संभावना जताई जा रही है. जिनकी तलाश जारी है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर


Next Story