छत्तीसगढ़

रायपुर के शारदा चौक में बड़ा हादसा: बस की चपेट में आया बाइक सवार, हालत गंभीर

jantaserishta.com
11 Jan 2021 11:10 AM IST
रायपुर के शारदा चौक में बड़ा हादसा: बस की चपेट में आया बाइक सवार, हालत गंभीर
x

रायपुर (जसेरि)। राजधानी में आज शारदा चौक पर एक सडक़ हादसा हुआ जिसमें एक पायल ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घायल बाइक सवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आज सुबह इलाहाबाद से दुर्ग जा रही पायल ट्रेवल्स की बस ने शारदा चौक पार करते हुए एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने गोलबाजार थाना पुलिस की मदद से बाइक सवार को इलाज के लिए मेकाहारा भिजवाया। और बस चालक ने खुद को पुलिस को सौंप दिया। गोलबाज़ार थाना पुलिस ने बताया कि बस में 3 लोग मौजूद थे जिसमें चालक मुनेश तिवारी बस चला रहा था। और दुसरा चालक सोया था। और एक हेल्पर था जो बस के चालक के साथ बैठा था। पायल ट्रेवल्स की पैसेंजर बस इलाहाबाद से दुर्ग जिले जा रही थी तभी ये हादसा हुआ। बाइक सवार की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। मामले की विवेचना कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story