छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ा हादसा, कटकर अलग हो गए युवक के पैर

Nil dhankar
7 July 2022 4:55 PM IST
रायपुर में बड़ा हादसा, कटकर अलग हो गए युवक के पैर
x

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा स्थित ओसवाल पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी. इस हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए उसे तेज रफ्तार ट्रक ने घसीटा. इस हादसे में बाइक सवार सक्तिवेल एन का दोनों पैर टूटकर अलग हो गया है. हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीबन 3.30 बजे तेलीबांधा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक क्रमांक ने वीआईपी रोड की तरफ से आ रहे बाठक सवार युवक को ठोकर मार दी. इतना ही नहीं ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए भी ले गया, जिससे सक्तिवेल. एन नामक युवक के दोनों पैर कटकर अलग हो गए.

Next Story