छत्तीसगढ़
रेस्ट हाउस के सामने बड़ा हादसा, पैदल चल रहे युवक की हुई मौत
Nil dhankar
23 Sept 2022 4:16 PM IST

x
छग
कांकेर। भानुप्रतापपुर में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना लगभग 8 बजे भानुप्रतापपुर से कांकेर रोड मार्ग पर रेस्ट हाउस के सामने हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है.
मृतक का नाम दुर्योधन निषाद संबलपुर निवासी उम्र 35 लगभग होना बताया जा रहा है. अस्पताल से 500 मीटर की दूरी में दुर्घटना हुई थी, उसके बाद भी आधे घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची, जिससे शख्स मौत की नींद सो गया.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





