छत्तीसगढ़
धमतरी में बड़ा हादसा, धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुल से गिरी
Nil dhankar
21 Jan 2022 10:25 AM IST

x
धमतरी। धमतरी जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक कसावही गांव में धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में 150 बोरा धान भींग कर खराब हो गया. पुलिस ने बताया कि किसान धान बेचने के लिए सोसायटी ले जा रहा था. फ़िलहाल हादसे में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है. वही ट्रैक्टर ट्राली को पुल से निकालने की कवायद जारी है.
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिये jantaserishta.com पर
Next Story





