छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, कार और बाइक की टक्कर से 2 पुलिसकर्मियों की हुई मौत
Nil dhankar
12 April 2022 9:26 AM IST

x
बड़ा हादसा
दंतेवाड़ा। देर रात डंकनी पुल पर कार और बाइक की टक्कर में दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। घटना देर रात डंकनी नदी के पुल पर हुई इस दुर्घटना में एक पीएसओ अशोक कुंजाम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे जवान सोमडा कवासी की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। दोनों जवान बाइक से अंवराभांटा की तरफ से दंतेवाड़ा शहर की तरफ से आ रहे थे, कार दंतेवाड़ा से गीदम की तरफ आ रही थी। सुरक्षा कर्मी अशोक कुंजाम सत्यनारायण कर्मा की सुरक्षा में तैनात था, दूसरा जवान सोमडा नंदलाल मुडमी की सुरक्षा में तैनात था। रात हुई दुर्घटना में कार सवार ने रांग साइड में बाइक को टक्कर मारी दी।
दुर्घटना के बाद जवानों में आक्रोश आरोपी को जल्द गिरफ्तार कार्यवाही की मांग की गई।
Next Story





