छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा: 80 फीट खाई में गिरे बाइक सवार

Nil dhankar
18 Aug 2022 1:18 PM IST
बड़ा हादसा: 80 फीट खाई में गिरे बाइक सवार
x

बिलाईगढ़। बलौदाबाजार जिले के सोनाखान चौकी के अंतर्गत आने वाले गोंदली घाट में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर 80 फीट खाई में गिर गई। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। दोनों युवको को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को रस्सी के सहारे निकाल लिया गया। दोनो नारायणपुर के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को दी। जिसके बाद 108 के कर्मचारी और पुलिस के साथ गांव के लोगों ने रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर दोनों घायलों को बाहर निकाला।

दोनों को निकालने के बाद 108 के माध्यम से उनकी घायल अवस्था को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती कराया गया है। घायलों का नाम नवजीत और अभय बताया गया है। दोनो युवक नारायणपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल सोनाखान की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story