छत्तीसगढ़
बड़ा हादसा! सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौत
Shubhra Nandy
10 July 2021 7:36 AM IST
x
मल्हार स्थित संजय उद्यान के पास सड़क किनारे बिना किसी संकेतक के खड़े ट्रक से बाइक सवार टकरा गया और उसकी जान चली गई।
Bilaspur Crime News: मल्हार स्थित संजय उद्यान के पास सड़क किनारे बिना किसी संकेतक के खड़े ट्रक से बाइक सवार टकरा गया और उसकी जान चली गई। रात के अंधेरे में ट्रक में पार्किंग लाइट व रेडियम नहीं होने के चलते यह हादसा हुआ। वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच किए बिना बाइक सवार मृतक को ही आरोपित बना दिया। यह कारनामा मस्तूरी पुलिस ने किया है। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम किरारी निवासी सुखदेव साहू बीते सात जुलाई को अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मल्हार गए थे। रात में वे अपनी बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
मल्हार स्थित संजय उद्यान के पास बारिश के दौरान सड़क किनारे ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीजे 7999 खड़ा था। रात के अंधेरे में ट्रक चालक न तो पार्किंग लाइट चालू की थी और न ही उसमें रेडियम लगा था। इसके चलते बाइक सवार सुखदेव अंधेरे में ट्रक को देख नहीं पाए और उसकी बाइक सीधे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में उनकी सिर में गंभीर चोटे आई, जिससे उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद पुलिस ने जांच किए बिना ही बाइक सवार मृतक सुखदेव साहू के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मजेदार बात यह है कि पुलिस ने इस मामले की जांच की, तब ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई। अब अपनी फजीहत बचाने के लिए पुलिस ने इसी प्रकरण में ट्रक चालक को आरोपित बनाते हुए अलग से आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। मस्तूरी पुलिस के इस नया कारनामे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हंै।
Next Story





