छत्तीसगढ़

भूपेश का राजनीतिक पैंतरा पार्टी को अपने साथ जोड़ा

Nilmani Pal
10 March 2025 11:59 AM IST
भूपेश का राजनीतिक पैंतरा पार्टी को अपने साथ जोड़ा
x

भूपेश बघेल ने अपने ऊपर हुए हमले की जांच को पार्टी के साथ जोड़कर राजनीतिक पैतरा खेला। और पार्टी को अपने साथ खड़े करने की कोशिश कर रहे भूपेश बघेल। और कांग्रेस पार्टी के लिए अपने आप को समर्पित और बलिदानी नेता के रूप में नाकाम कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के एक नेता ने कहा - कि वे अपने ही प्रदेश में चारो खाने चित होने के पश्चात अब पंजाब में भी कांग्रेस पार्टी का बंटाधार करेंगे। भूपेश बघेल अपने ही निर्वाचन क्षेत्र की लोकसभा में भी पार्टी की हार दिलाई है। ये भी भूलना नहीं चाहिए की लगातार जिला पंचायत से लेकर सभी चार चुनाव कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल के कारण ही हारी है। और भूपेश बघेल कोई बहुत बड़े जादूगर नेता नहीं है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक दांव लगाकर भूपेश के साथ खड़े होंगे। दिल्ली के बड़े नेताओं को सोचना होगा कि वे अपने ही प्रदेश में सभी चुनाव हराने वाले के साथ कैसे साथ खड़े हो सकते हैं।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर ईडी की छापेमारी ने प्रदेश राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। पूर्व सीएम ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि अगर इस षडय़ंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है। भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी के करीबन डेढ़ घंटे बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में सेक्स सीडी कांड में अदालत से मिली राहत का जिक्र करते हुए कहा कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ईडी के मेहमानों ने पूर्व मु यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। तो वहीं दूसरी ओर इस छापेमारी का कनेक्शन पंजाब से जोड़ते हुए कहा कि अगर कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हाल ही में कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी महासचिव नियुक्त करने के साथ-साथ पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया है। पंजाब में जिस तरह से भूपेश बघेल का स्वागत हुआ, उसकी चर्चा छत्तीसगढ़ में होती रही।

एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय है। ईडी की टीम ने सहेली ज्वेलर्स, किशोर राइस मिल के अलावा अजय चौहान और आशीष वर्मा के ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, टीम ने कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की है, जहां दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। ईडी की टीमें संदीप सिंह चरोदा, गब्बर वसुंधरा नगर अजय चौहान के यहां भी जांच कर रही है। बता दें कि AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है।

उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाडिय़ों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि किस मामले में छापा पड़ा है। यह मामला शराब घोटाला, महादेव घोटाला और कोल लेवी स्कैम में से किसी एक का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 14 ठिकानों पर छापे पड़े हैं।

Next Story