छत्तीसगढ़
भूपेश अब महाराष्ट्र में कमाल करेंगे, जानिए मंत्री ओपी चौधरी ने क्यों कही ये बात
Nil dhankar
15 Oct 2024 5:27 PM IST

x
रायपुर raipur news। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक बनाया है। भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र की जनता ने पिछली बार महाविकास अघाड़ी की सरकार चुनी थी, पर इस जीत को चुरा लिया गया। इस पर वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा कि आशा है कि विदर्भ क्षेत्र में भी असम, उत्तरप्रदेश, और हरियाणा की तरह कमाल करेंगे।
बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज नेताओं का नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। बघेल को विदर्भ अमरावती/नागपुर और सिंहदेव को पश्चिमी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है।
Next Story





