छत्तीसगढ़

प्रियंका से मिले भूपेश...सरकार-संगठन पर हुई बातचीत

Admin2
4 Dec 2020 6:12 AM GMT
प्रियंका से मिले भूपेश...सरकार-संगठन पर हुई बातचीत
x
निगम-मंडलों पर 8 को वैठक में होगा फैसला

रायपुर(जसेरि)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश बघेल के बीच दिल्ली में लगभग साढ़े पांच घंटे से भी ज्यादा देर तक बैठक हुई। इसमें प्रियंका ने राज्य सरकार के कामकाज व संगठन के आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। निगम-मंडल व संगठन की नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई। सोनिया व राहुल के दिल्ली से बाहर होने के कारण सीएम की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। पंद्रह दिन में सीएम भूपेश की प्रियंका के साथ यह दूसरी बैठक है। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद सीएम रायपुर में निगम-मंडल आयोग में होने वाली नियुक्तियों के लिए 8 दिसंबर को बैठक करेंगे। इसे नियुक्ति के पहले अंतिम बैठक माना जा रहा है। सूची पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी वहां से अप्रुवल मिलते ही नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

एक दिन पहले ही सीएम भूपेश ने संकेत दिए थे कि निगम-मंडल व आयोगों के लिए नाम तय करने जल्द ही बैठक होगी। 17 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को उनके सब्र का फल मिलने जा रहा है। 8 को होने वाली बैठक में सभी शेष निगम-मंडल आयोगों के पदों पर नियुक्तियां कर दी जाएंगी। यानी दिसंबर के बाद सरकार के किसी भी पद पर नियुक्ति शेष नहीं रहेगी।

संगठन के पदों पर भी इसी माह नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद सरकार आने वाले चुनाव के लिहाज से अपनी तैयारी शुरु करेगी। प्रदेश स्तर के नेताओं को पीसीसी व निगम-मंडलों में तो जिला व ब्लाक स्तर के नेताओं को संगठन के साथ जिले स्तर में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों में लाभ दिया जाएगा।

संगठन के खाली पदों पर होगी नियुक्ति, सूची बना रहे मरकाम : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम खाली पदों के लिए क्षेत्र वार सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची बनाने में जुट गए हैं। सरकार के निगम-मंडलोंमें नियुक्ति से पहले कांग्रेस संगठन के खाली पदों को भरा जाएगा। यह तय हो गया है। जहां एक ओर संगठन के खाली पदों को भरने की तैयारी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ पदाधिकारियों को भी बदलने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश समन्वय समिति की दो बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि पहले ब्लाक, जिला से लेकर पीसीसी तक के खाली सभी पदों को भरा जाए।उसके बाद निगम-मंडलों, आयोग, प्रधिकरण में नियुक्ति की जाए। इसके बाद से पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम खाली पदों के लिए क्षेत्र वार सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची बनाने में जुट गए हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि ब्लाक से लेकर जिला और मोर्चा-संगठन के पदाधिकारियों की सक्रियता की समीक्षा भी हो रही है। ऐसी स्थिति में उन पदाधिकारियों को पदला जाना तय है, जो कम सक्रिय हैं।

इसी महीने होगा संगठन का विस्तार : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि इसी महीने संगठन के खाली पदों को भरने का पूरा प्रयास है, क्योंकि सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरा होने पर उसके कामकाज के ब्रांडिंग की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने संगठन को दी है। पुनिया ने निर्देश दिया है कि संगठन के लोग सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Next Story