छत्तीसगढ़

भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू

Nilmani Pal
6 July 2023 11:49 AM IST
भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू
x

रायपुर। सीएम हाउस में भूपेश कैबिनेट की बैठक चल रही है. केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस बैठक में अनियमित कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा होगी। वहीं मानसून सत्र समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी।



आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते कई सालों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें मंत्रालयीन कार्यों में शामिल कर्मचारी भी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिहाज से आज का काफी अहम माना जा रहा है. इस बैठक में सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैवेभो कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

Next Story