भूपेश की गुटबाजी के चलते कांग्रेस के सीनियर नेता पार्टी छोड़ने मजबूर : बीजेपी

रायपुर। बीजेपी ने भूपेश बघेल पर कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी फ़ैलाने का आरोप लगाया है। X पोस्ट में बीजेपी ने लिखा, भूपेश जहां जाते हैं, वहां अंतर्कलह पैदा करते हैं...पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनने के महज एक साल के अंदर भूपेश बघेल ने पार्टी में इतना गुटबाजी और कलह फैला दिया कि दशकों से कांग्रेस से जुड़े सीनियर नेता अब पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव कमेटी में भूपेश की मनमानी साफ दिख रही है। अपने लोगों को तरजीह देते हुए भूपेश बघेल ने वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर दिया। कांग्रेस से 45 साल पुराना नाता रखने वाले चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी ने संगठनात्मक बदलाव पर अपनी नाराजगी जताते हुए पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिए हैं।
भूपेश जहां जाते हैं, वहां अंतर्कलह पैदा करते हैं...
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 3, 2026
पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनने के महज एक साल के अंदर भूपेश बघेल ने पार्टी में इतना गुटबाजी और कलह फैला दिया कि दशकों से कांग्रेस से जुड़े सीनियर नेता अब पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव… pic.twitter.com/WsDTDEnwu7





