छत्तीसगढ़
पेट्रोल-डीजल के दाम पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छग में अन्य राज्यों से कम दाम पर मिलेगा
Nil dhankar
7 Nov 2021 4:15 PM IST

x
रायपुर। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के बाद से कई राज्यों की सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अभी तक एक्साइज ड्यूटी नहीं घटाई है, जबकि यहां पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने को लेकर सियासत हो रही है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार को एक्साइज ड्यूटी और कम करना चाहिए। हम पड़ोसी राज्यों के दामों का अध्ययन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्यों से कम दाम पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा।
Next Story





