भूपेश बघेल को कुछ देर में लगेगा झटका, कांग्रेस अहम फैसले लेने जा रही

रायपुर/दिल्ली। कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है राजस्थान के प्रभारी महासचिव पंजाब जाना चाहते हैं वहाँ चुनाव है. जबकि पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं. इस रेस में दिल्ली का एक नेता अपने पत्ते बिछा रहा है. हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और असम में नए प्रभारी बनाए जा सकते हैं वहीं 24- 26 सचिवों की जिम्मेदारियां प्रदर्शन के आधार पर बदली जा सकती हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब को नए प्रदेश अध्यक्ष मिल सकते हैं.
दिल्ली कांग्रेस के एक बड़े नेता भूपेश बघेल के खिलाफ AICC में मोर्चा खोल दिया है, बताया जाता है कि कई गंभीर आरोप उनके द्वारा लगाया गया है. भूपेश की छवि को लेकर नेता ने सवाल उठा दिया है. आलाकमान के सामने भूपेश की पोल खोलने की चर्चाएं तेज है.
सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडंकर, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा हटाए जाएंगे. दरअसल, बीके हरि प्रसाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन चुके हैं, ऐसे में हरियाणा में उनकी जगह किसी नए चेहरे को पार्टी प्रभारी या महासचिव नियुक्त करेगी.
केरल में कांग्रेस के सरकार में आने के बाद रमेश चेन्निथेला मंत्री बने हैं, ऐसे में उनकी जगह महाराष्ट्र में नया प्रभारी बनाया जाएगा. केरल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी जोसेफ भी मंत्री बने हैं, ऐसे में संगठन से उनकी विदाई तय मानी जा रही है. तमिलनाडु का प्रभार संभाल रहे गिरीश को बीते दिनों गोवा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, ऐसे में AICC से उनकी छुट्टी तय मानी जा रही है.
पंजाब में बदलाव पर KC दादा का सीधा जवाब
— Gurpreet Garry Walia (@garrywalia_) June 25, 2026
ये ना हिंदी पिक्चर की तरह पूरा हाइप क्रिएट कर रहे है pic.twitter.com/qPMGxNB35w





