छत्तीसगढ़

एयरपोर्ट पर बोले भूपेश बघेल - ये लोग तो जाने नहीं दे रहे है....

Nil dhankar
5 Oct 2021 2:16 PM IST
एयरपोर्ट पर बोले भूपेश बघेल - ये लोग तो जाने नहीं दे रहे है....
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने लखनऊ एयरपोर्ट में रोक लिया है. सीएम बघेल यूपी के लखीमपुर में किसानों के साथ हुई हिंसा मामले में मंगलवार सुबह ही यूपी रवाना हुए थे. वे दोपहर करीब डेढ़ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें यूपी पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया. इसके बाद वे एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए. सीएम ने धरने पर बैठे फोटो व वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किए हैं. वीडियो में सीएम पुलिस अधिकारियों से बात करते व धरने पर बैठते देखे जा सकते हैं.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा - यहां आया था कि PCC जाउंगा, नेताओं से मिलूंगा, सीतापुर जाकर प्रियंका जी से मिलकर वापस चला जाता। ये लोग तो यहीं जाने नहीं दे रहे हैं इसलिए मैं यहीं बैठ गया. जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल वहीं से ZOOM के जरिये 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।



Next Story