धीरेंद्र शास्त्री पर भूपेश बघेल का तीखा हमला, बोले- केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच हो

कोई तो 'केमिकल लोचा' है।
इनकी रेबीज़ वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा।
प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण में फ़र्क! अयोध्या और वृंदावन में फ़र्क!
हिंदू-हिंदू करते करते अब यह ढोंगी बाबा हिंदुओं के आराध्य देवी देवताओं की खिल्ली उड़ाने लगा।
कहां हो हिंदू धर्म के कायर ठेकेदारों??? भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं???
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 2, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कोई तो केमिकल लोचा है और उनकी रेबीज की जांच कराना ठीक होगा। बघेल ने आगे आरोप लगाया कि हिंदू एकता की बात करने वाले कथावाचक अब हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं का उपहास कर रहे हैं। उन्होंने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो धार्मिक भावनाओं के आहत होने के मुद्दे पर मुखर रहते हैं।उनकी इस टिप्पणी के बाद मामला धार्मिक विवाद के साथ राजनीतिक बयानबाजी का विषय भी बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के बयान की खबरें विभिन्न मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित की हैं।





