छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार - किसानों के मामले में रमन कर रहे दोगलापन

Admin2
20 March 2021 5:37 AM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार - किसानों के मामले में रमन कर रहे दोगलापन
x

जसेरि रिपोर्टर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार कर राजधानी लौट आये हैं। रायपुर लौटते ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के एक बयान पर तीखा हमला किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, डॉ. रमन सिंह प्रदेश के किसानों के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। प्रदेश के किसान इस बात को अच्छे से समझ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, असम में स्थिति अब स्पष्ट होती जा रही है। कांग्रेस वहां स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। हमने असम के लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश की है। जिस तरह छत्तीसगढ़ में वादे पूरे किए गए उसी तरह असम में भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर असम में कांग्रेस का चुनाव प्रचार बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, माजुली विधानसभा में प्रचार के दौरान बिजली गुल की गई। आज राहुल गांधी के काफिले को रोकने की कोशिश की गई। असम के लोग समझ रहे हैं किस स्तर पर राजनीति हो रही है।

डॉ. रमन सिंह के दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात के एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उम्मीद करता हूं कि इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विषय में भी बात की होगी। छत्तीसगढ़ से चावल उठाव का कोटा बढ़ाने पर भी उन्होंने अपनी बात रखी होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, डॉ. रमन सिंह का यह बयान भाजपा के दोगलेपन को उजागर करता है। माना हवाई अड्डे पर बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार कहती है कि किसानों को एक रुपए भी बोनस नहीं देना है। दूसरी तरफ डॉ. रमन सिंह कहते हैं डेढ़ साल बाद राशि दी जा रही है। यह गलत बात है। हम डेढ़ साल बाद राशि नहीं दे रहे हैं। यह राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि है जो इसी वित्तीय वर्ष में दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, डॉ. रमन सिंह अपने बयानों से दिल्ली में बता रहे हैं कि हम धान पर बोनस दे रहे हैं। इसीलिए केंद्र सरकार की ओर से हमारे चावल की खरीदी को रोका गया है।

चौथी किश्त 21 को देंगे सीएम बघेल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में एक हजार 104 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि का भुगतान करेंगे। इस योजना में अब तक किसानों को तीन किश्तों में 4500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार प्रमाणित बीज उत्पादक 4777 किसानों को तीन किश्तों में 23 करोड़ 62 लाख रुपये तथा गन्ना उत्पादक 34 हजार 292 किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन और आदान सहायता के रूप में 74 करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

नक्सली सबसे पहले हथियार छोड़े: :नक्सली नेता विकल्प के पत्र में सरकार के साथ शांतिवार्ता के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो टूक कहा कि इसके लिये नक्सलियों को हथियार छोडऩा होगा। उन्होंने कहा, मैं पहले ही कहता रहा हूं नक्सली सबसे पहले हथियार छोड़ें। लोकतंत्र पर विश्वास व्यक्त करें। उसके बाद ही उनसे बातचीत हो सकती है।

रमन सिंह केंद्र में बोनस बताकर झूठ फैला रहे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से बीजेपी शासन काल में किसानों को ठगा गया था, उसी तरह असम में भी ठगा गया है. रमन सिंह किसानों के साथ षड्यंत्र कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नेता हैं अच्छी बात है वह मिले। 60 लाख मीट्रिक टन चावल के लिए भी बात कर लेते. रमन सिंह प्रधानमंत्री जी से अगर उनसे यह बात नहीं की है, तो कोई औचित्य नहीं हैा। सीएम ने रमन सिंह के डेढ़ साल में किस्त देने के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का दोगलापन दिखाई देता है। केंद्र में इनकी सरकार है, कहती है बोनस दोगे तो धान नहीं लेंगे। रमन सिंह केंद्र में बोनस बताकर झूठ फैला रहे सीएम बघेल ने कहा कि जब राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को रकम दे रहे हैं, तो बोनस बता कर अडंगे डाल रहे हैं। रमन सिंह केंद्र में बोनस बताकर झूठ फैला रहे हैं। रमन सिंह को किसान समझ गए हैं. माफ नहीं करेंगे.।15 साल तक जनता को ठगते रहे हैं।

भाजपा सरकार ने असम के लोगों से ठगी की : इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने असम के लोगों से ठगी की है, जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने 15 साल में की थी। असम में भाजपा सरकार ने कोई वादा पूरी नहीं किया है। जनता अब जान चुकी है, असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी।

Next Story