छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल पर 500 करोड़ के हर्जाने के लिए मानहानि का केस, असम सीएम को बदनाम करने का आरोप

Nil dhankar
10 Feb 2026 2:17 PM IST
भूपेश बघेल पर 500 करोड़ के हर्जाने के लिए मानहानि का केस, असम सीएम को बदनाम करने का आरोप
x

रायपुर/असम। सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ ₹500 करोड़ के हर्जाने के लिए मानहानि का केस किया है। उन्होंने X पोस्ट में दावा किया है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए तीनों नेताओं ने मेरे खिलाफ झूठे, गलत इरादे वाले और बदनाम करने वाले आरोप लगाए हैं।

बता दें कि असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने 4 फरवरी को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के परिवार ने पूरे राज्य में लगभग 12,000 बीघा ज़मीन हड़प ली है. यह रकबा 3,960 एकड़ से भी अधिक बैठता है।

हाल के दिनों में धार्मिक आधार पर अलगाव जैसी व्यवस्था की बात कहने को लेकर पूर्व सुप्रीम कोर्ट जजों से लेकर नागरिक समाज तक की आलोचना झेल चुके शर्मा एक बार फिर आरोपों के केंद्र में आ गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह कांग्रेस नेताओं, जिनमें गोगोई भी शामिल हैं, के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। वहीं, गोगोई ने कहा कि शर्मा की प्रतिक्रिया से साफ है कि वह घबराए हुए हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘अगर उनमें हिम्मत है तो शरण लेने के बजाय जनता की अदालत में हमसे मुकाबला करें।

Next Story