छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल ने कुरुदडीह में पंचायत चुनाव के लिए वोट डाला

Nilmani Pal
20 Feb 2025 4:54 PM IST
भूपेश बघेल ने कुरुदडीह में पंचायत चुनाव के लिए वोट डाला
x

दुर्ग। पूर्व सीएम भूपेश बघेल अपने गृह ग्राम कुरुदडीह पहुँचकर पंचायत चुनाव के लिए सपरिवार मतदान किया। वोटिंग के बाद अब आज ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जा रही है। पाटन के कुरुदडीह में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मतदान डालने पहुंचे थे।

नारायणपुर के फारसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने भी मतदान किया है। इसके अलावा पेंड्रा में बारात निकलने से पहले पोलिंग बूथ पहुंचकर दूल्हे ने भी वोट डाला। पेंड्रा में वोटिंग के बाद मतदाताओं को अधिकारियों ने पौधा भेंट किया।

दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुआ है। इसके लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। वहीं पंच के 65 हजार 716, सरपंच के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।


Next Story