
रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बड़ा झूठा आदमी बताया है, उन्होंने आगे कहा, वो लोग तो झूठ बोलने का ठेका लेकर रखे हैं, अमित शाह यहां झूठ बोल रहे हैं, उनको तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली में बोल लेना था. एक बार जब अमित शाह जी दौरे में आए तो उन्होंने मुझसे कहा कि बघेल जी मैं अकेले जाना चाहता हूं और वे गए. आप रिकॉर्ड देख लीजिए. वो वहां सुकमा जिले में गए, कैंप में रुके और वहां राशन दुकान और स्कूल का निरीक्षण किया. वहां राशन दुकान में राशन भरा था, स्कूलों में बच्चे पढ़ रहे थे. और अमित शाह जी तो औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे, कोई बता कर तो नहीं गए थे कि इस कैंप पर जाना है, वहां सभी जगह वही स्थिति थी.
अब आज वो इसे सेवा केंद्र का नाम दे रहे हैं, ये सारी व्यवस्था हमने करवाई थी और आज आप इसे नाम दे रहे हैं, और यदि नहीं थी तो आप रिकॉर्ड निकाल के देख लो. उन कैंपों के पास सोलर लाइट भी लगी है, प्ले ग्राउंड भी बना है, बाजार भी लगे, आंगनबाड़ी केंद्र सब की व्यवस्था हमने करवाई थी.
बड़ी मुसीबत है..!!
नेता दौरा ना करें तो शिकायत और जब नेता दौरा करें तो भी शिकायत. मतलब चिट भी मेरी पट भी मेरा ऐसा तो नहीं चलेगा. बाबा साहब दौरा कर रहे हैं अच्छी बात है, और नेताओं को दौरा करना भी चाहिए, इससे किसको तकलीफ है? क्या किसी कांग्रेसी ने कुछ बोला क्या ? ये भाजपा के लोगों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?
अमित शाह जी ने इसी बस्तर में आकर गांवों के नक्सलमुक्त होने पर वहां की पंचायतों को ₹1 करोड़ देने का वादा किया था.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 19, 2026
कितनी पंचायतों को ये ₹1 करोड़ दिए गए?
छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो गया और अब डबल इंजन की सरकार है.
यदि बस्तर में 2000 पंचायतें हैं तो कुल ₹2000 करोड़ जारी होने… pic.twitter.com/d1tU8vK8xf
अमित शाह जी ने इसी बस्तर में आकर गांवों के नक्सलमुक्त होने पर वहां की पंचायतों को ₹1 करोड़ देने का वादा किया था. कितनी पंचायतों को ये ₹1 करोड़ दिए गए? छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो गया और अब डबल इंजन की सरकार है. यदि बस्तर में 2000 पंचायतें हैं तो कुल ₹2000 करोड़ जारी होने चाहिए, अन्यथा अमित शाह जी बस्तरवासियों से माफी मांग लें, बस्तर के लोग उदार हैं वो उन्हें माफ कर देंगे.
अमित शाह जी ने इसी बस्तर में आकर गांवों के नक्सलमुक्त होने पर वहां की पंचायतों को ₹1 करोड़ देने का वादा किया था.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 19, 2026
कितनी पंचायतों को ये ₹1 करोड़ दिए गए?
छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो गया और अब डबल इंजन की सरकार है.
यदि बस्तर में 2000 पंचायतें हैं तो कुल ₹2000 करोड़ जारी होने… pic.twitter.com/d1tU8vK8xf





