छत्तीसगढ़

भोपाल आईएएस वी के बाथम केसरा गौठान को मिली सराहना

Shantanu Roy
21 Jan 2023 4:07 PM GMT
भोपाल आईएएस वी के बाथम केसरा गौठान को मिली सराहना
x
दुर्ग। 20 जनवरी को वी के बाथम आईएएस भोपाल, (म.प्र.) की ओर से जनपद पंचायत पाटन स्थित गौठान केसरा का निरीक्षण व अवलोकन किया गया। गौठान में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी खाद व गोबर क्रय के संबंध में जानकारी ली गई। जिसमें लगभग आठ हजार क्विंटल गोबर क्रय एवं 2100 क्विन्टल वर्मी खाद विक्रय होना बताया गया। गौठान में स्थित गोबर पेंट निर्माण इकाई का अवलोकन किया गया। साथ ही स्व सहायता समूह की ओर से संचालित व रोपित विभिन्न प्रकार की सब्जियों का अवलोकन किया गया व समूहों की ओर से किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई। मनोबल बढ़ाने तथा अच्छी गुणवत्ता को देखते हुए बाथम ने समूह की ओर से निर्मित कच्ची घनी तेल का क्रय भी किया।
Next Story