छत्तीसगढ़

LIVE: सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमिपूजन, नवा रायपुर

jantaserishta.com
11 April 2025 12:53 PM IST
LIVE: सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमिपूजन, नवा रायपुर
x

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमी कंडक्टर निर्माता कंपनी पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखी.

पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़ में पहला सेमीकंडक्टर चिप प्लांट स्थापित करने की शुरुआत करेगी. 1100 करोड़ रुपए की लागत से यह प्लांट बनेगा, जहां गैलियम नाइट्रेट सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन होगा. प्लांट में बनकर तैयार होने वाले चिप 5G और 6G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उपयोगी होगा.
सीएम साय तीन विभागों की लेंगे समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तीन विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे. इन बैठकों में खनिज संसाधन, जल वायु परिवर्तन और पर्यटन विभाग की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा सीएम आज पाठ्य पुस्तक निगम, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन और छत्तीसगढ़ मिनरल कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null