छत्तीसगढ़

भिलाई के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति ने सीएम भूपेश बघेल की पत्नी से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

jantaserishta.com
8 Jan 2022 1:45 PM IST
भिलाई के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति ने सीएम भूपेश बघेल की पत्नी से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
x

भिलाई। नगर निगम भिलाई के नवनिर्वाचित महापौर नीरज पाल और सभापति बंटी साहू और सेक्टर 4 के युवा पार्षद व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर सीएम हाउस पहुंचे। जहां वे सभी सीएम भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल से मिले। चरण स्पर्स कर उनका आशीर्वाद लिया और पुष्प गुच्छ भेंट किएं। इस दौरान महापौर नीरज पाल और सभापति बंटी साहू और पार्षद व विधायक प्रतिनिधि एकांश बछोर ने आशीर्वाद लिया और उनका कुशल क्षेम जाना। मुक्तेश्वरी बघेल ने सभी नवनिर्वाचित महापौर और सभापति सहित भिलाई के सभी पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही आशीर्वाद देते हुए कहा कि भिलाई के भिलाई के लिए वे बहुत अच्छे से काम करें। उनका आशीर्वाद और प्यार सदा उनके साथ हैं। इस अवसर पर सभी को मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं भी दी


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story