छत्तीसगढ़
भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिलेंगे बोनस, इस्पात मंत्री ने दी मंजूरी
Nil dhankar
17 Nov 2021 2:48 PM IST

x
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत 54 हजार कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। पे रिवीजन के तहत उन सभी कर्मचारियों को एरियर्स बोनस मिलने जा रहा है। आज इस आशय के दस्तावेज में इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह नई दिल्ली में हस्ताक्षर कर दिया है।
भिलाई स्टील प्लांट के सूत्रों ने बताया कि जैसे ही नई दिल्ली में केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने पे रिवीजन के तहत एरियर्स बोनस प्रदाय किए जाने संबंधी फाइल पर दस्तखत किए, वैसे ही इधर खुशियां बिखर गई। बीएसपी के अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है, क्योंकि लंबे समय से उन्हें इसकी प्रतीक्षा थी। कर्मचारियों ने 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक मिलेंगे।
Next Story





