छत्तीसगढ़

Bhilai: साईकल रैली निकालकर हर घर तिरंगा झण्डा लगाने की गई प्रेरित

Nilmani Pal
10 Aug 2024 7:33 AM GMT
Bhilai: साईकल रैली निकालकर हर घर तिरंगा झण्डा लगाने की गई प्रेरित
x

भिलाई bhilai news । भिलाई नगर निगम क्षेत्र में हर घर तिरंगा झण्डा लगाने की जागरूकता हेतु साईकल रैली निकाली गई। जन जागरूकता रैली जोन क्रमांक 01, 02 में निकाली गई, जिसमें सैंकड़ो लोग शामिल हुए। रैली की शुरूवात नेहरू नगर जोन कार्यालय से भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद महेश वर्मा, जोन आयुक्त येशा लहरे, सुशील चैधरी, भारत विकास परिषद के अनिल कुमार डागा, जितेन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। Bhilai Municipal Corporation

chhattisgarh news पुरे उत्साह एवं जोश-खरोस के साथ हाथों में तिरंगा झण्डा लिये छात्र-छात्राएॅ, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी कर्मचारी बड़े ही स्वाभीमान के साथ चले जा रहे थे। भारत माता की जय, बन्दे मातरम की जय, कौन हमारी सबकी माता, भारत माता भारत माता, हर-हर गंगा, घर-घर तिरंगा का जयघोध करते हुए चले रहे थे। रास्ते में आने-जाने वालो से बहुत समर्थन मिल रहा था। आर्ट आॅफ लिविंग संस्था से गुलाब देशमुख, श्रीधर अग्रवाल एवं सदस्यगण गाड़ी से उतर कर झण्डा लेकर खुद को रैली में शामिल होने से नहीं रोक पाये। रैली वहां से निकलकर केपीएस चैंक, नेहरू नगर में भ्रमण करते हुए नेहरू नगर चैंक पर स्थित शहीद पार्क में समापन किया गया। वहां पर एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा रैली में शामिल हुए सभी सदस्यो को तिरंगा शपथ दिलाया। ’’मैं शपथ लेता हूॅ कि मैं तिरंगा फहराउगां अपने स्वतंत्रता सेनानीयों और वीर सपूतो की भावना का सम्मान करूगां और भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करूगां।’’ रैली में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राओ को काॅपी, पेन एवं रबर पेसिंल निरंकारी द्वारा वितरण किया गया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

रैली में प्रमुख रूप से शामिल हुए जोन के राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, अनिल मेश्राम, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, राजेश पालवे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रदीप भुवाल, स्पोर्टस शिक्षक विजय, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परगनिया, हेमंत मांझी, भूतपूर्व कर्मचारी निर्मल शर्मा, प्रेमलाल साहू, शहरी अजीविका मिशन से मिशन मैनेजर अमन पटले एवं अन्य राष्ट्र भक्त सहभागी रहे।


Next Story