छत्तीसगढ़

भिलाई नगर निगम और पुलिस टीम ने शहर का किया निरीक्षण, नियम उल्लंघन करते पाए गए दुकानों पर जुर्माना वसूला

jantaserishta.com
22 May 2021 10:25 PM IST
भिलाई नगर निगम और पुलिस टीम ने शहर का किया निरीक्षण, नियम उल्लंघन करते पाए गए दुकानों पर जुर्माना वसूला
x
निगम ने की कार्रवाई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भिलाई। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लाॅकडाउन में आंशिक छूट मिलने के बाद कुछ व्यापारी नियमों का उल्लंघन करते हुए व्यापार करते हुए नजर आए। कई बार समझाइश दिए जाने के बाद भी अनावश्यक रूप से दुकान खोलने की शिकायत पर आज जोन 03 मदर टैरेसा नगर की जोन आयुक्त प्रीति सिंह, मोबाइल टीम और पुलिस बल के साथ संपूर्ण मार्केट का निरीक्षण किए।

इस दौरान अनावश्यक से रूप खोले गए दुकानों को बंद कराया गया। निगम की गाड़ी को देखते ही बहुत से दुकानदार शटर बंद कर भाग खड़े हुए तो कई दुकानदार शटर के अंदर ही दुबके रहे। इसी के साथ ही मटन मार्केट, फल एवं सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किए और जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए समय तक ही व्यवसाय करने की समझाइश दिए।

सर्कुलर मार्केट में 2 तथा आकाशगंगा के एक कपड़े दुकान वाले से अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की गई। एक दिन पूर्व भी शाम के समय सामग्री अनलोडिंग करने वाले से 2000 रुपए जुर्माना लेकर दंडित किया गया था।

निगम क्षेत्र के पाॅवर हाउस मार्केट में अनावश्यक दुकानों के खुलने और भीड़ लगने की शिकायत मिलने पर आज निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर मदर टैरेसा नगर जोन की आयुक्त प्रीति सिंह, मोबाइल टीम और छावनी थाना के पुलिस बल पावर हाउस, लिंक रोड, मटन मार्केट पहुंचे और दुकानों पर लगी भीड़ को नियंत्रित किया गया, निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों को आज दुकान नहीं खोलना है।

वे लोग भी दुकान खोलकर सामान देते हुए पाए जाने पर मौके पर 2 दुकानदारों से अर्थदण्ड वसूल किया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, संजय वर्मा, बालकृष्ण नायडू, दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल के साथ टीम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story