छत्तीसगढ़

भिलाई: इस्पात संयंत्र में धमाका, कर्मचारियों में मची अफरा तफरी

Rounak Dey
16 Feb 2021 10:31 AM IST
भिलाई: इस्पात संयंत्र में धमाका, कर्मचारियों में मची अफरा तफरी
x
इस्पात संयंत्र में धमाका

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भिलाई। भिलाई इस्पात सयंत्र के कन्वर्टर शॉप में आज जोरदार धमाका हो गया। गर्म मैटल के पानी के संपर्क में आने से धमाका हुआ है। गनीमत है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। अभी तक जनहानि की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। कन्वर्टर शॉप में गर्म मैटल के पानी के संपर्क में आने से ब्लास्ट हो गया।

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस वन में कन्वर्टर चार्ज करने के दौरान धमाका हुआ। मौके पर कर्मचारियों ने शॉप छोड़कर भाग निकले। जिसके कारण कर्मचारियों की जान बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल हादसे की जांच चल रही है।
Next Story