छत्तीसगढ़

Bhilai: सुपरवाइजरों के खिलाफ निगम आयुक्त से शिकायत

Nilmani Pal
27 Jun 2024 4:29 AM GMT
Bhilai: सुपरवाइजरों के खिलाफ निगम आयुक्त से शिकायत
x

दुर्ग Durg। भिलाई नगर पालिक निगम में काम करने वाली सफाई एजेंसी Cleaning Agency के सुपरवाइजरों पर वहां काम करने वाले सफाई कर्मियों से अवैध वसूली Illegal recovery करने का आरोप लगा है। बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मियों ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त Corporation Commissioner देवेश कुमार ध्रुव से की है।

chhattisgarh news भिलाई नगर पालिक निगम में अरबन इनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास सफाई का ठेका है। इस कंपनी के सुपरवाइजर मनमाने तरीके से गरीब सफाई कर्मियों से अवैध वसूली, महिला कर्मचारियों से गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं। इसकी शिकायत करने बुधवार शाम को बड़ी संख्या में महिला सफाईकर्मी निगम मुख्यालय पहुंची थीं।

chhattisgarh महिलाओं ने नगरीय निकाय जनवादी सफाई कामगार यूनियन भिलाई दुर्ग के नेताओं के साथ निगम आयुक्त से अपनी शिकायत करने पहुंची थी। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मनोज कोसरे ने बताया कि प्लेसमेंट कर्मचारी भर्ती के नाम पर काफी समय अवैध पैसा वसूली का काम चलता आ रहा है। एजेंसी के सफाई सुपरवाइजर वार्ड को बदलने के नाम पर भी कर्मचारियों से वसूली कर रहा है। मजदूर इन्हीं समस्याओं को लेकर यूनियन के कार्यालय आए थे। इसके बाद सभी महिला सफाई कर्मियों को लेकर निगम आयुक्त के पास शिकायत करने पहुंचे।

Next Story