छत्तीसगढ़
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिलाई तीन रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प
Shantanu Roy
21 May 2025 10:19 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण कार्य पूरा हो चुका है। इनमें भिलाई तीन रेलवे स्टेशन भी शामिल है, जिसका लोकार्पण 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। भिलाई तीन स्टेशन का स्वरूप अब पूरी तरह बदल चुका है। यह स्टेशन अब किसी आधुनिक एयरपोर्ट जैसा नजर आता है। स्थानीय निवासी साजिद अली खान ने बताया कि पहले यह स्टेशन बेहद साधारण और सुविधाहीन था। पहले यहां गंदगी और अव्यवस्था का आलम था, लेकिन अब चारों ओर स्वच्छता और आधुनिकता दिखाई देती है। स्टेशन पर व्यवस्थित पार्किंग क्षेत्र विकसित किया गया है, जो पहले अनुपलब्ध था। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक टॉयलेट बनाए गए हैं। पहले स्टेशन पर केवल एक पुराना और अस्वच्छ टॉयलेट था, जबकि अब स्टेशन के अंदर और बाहर स्वच्छ और आधुनिक टॉयलेट उपलब्ध हैं।
एक अन्य यात्री मोहम्मद नजरुल ने कहा कि पहले इस स्टेशन को पुरानी भिलाई के नाम से जाना जाता था, लेकिन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए गए नवीनीकरण ने इसकी तस्वीर बदल दी है। स्टेशन पर विकलांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें रैंप, व्हीलचेयर की व्यवस्था और अलग वेटिंग हॉल शामिल हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतीक्षालय बनाए गए हैं, जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा, स्टेशन की बनावट और डिजाइन को आधुनिक और आकर्षक बनाया गया है, जो यात्रियों को सुकून भरा अनुभव प्रदान करता है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर न केवल बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया गया है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। स्टेशन पर बेहतर लाइटिंग, साइनेज और बैठने की व्यवस्था की गई है। यह कायाकल्प न केवल स्थानीय यात्रियों के लिए लाभकारी है, बल्कि रेलवे की आधुनिक और विश्वस्तरीय छवि को भी मजबूती प्रदान करता है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले स्थित मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ समेत पांच रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। रेलवे की इस योजना के तहत देशभर के कई स्टेशनों को आधुनिकीकरण से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस पहल के जरिए रेलवे बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है, जो परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुगम बनाएगा। डोंगरगढ़ के अलावा भिलाई, उरकुरा (रायपुर), भानुप्रतापपुर और अंबिकापुर स्टेशन भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार हैं। इन स्टेशनों में भारतीय संस्कृति, विरासत और आधुनिकता का समावेश किया गया है। इन स्टेशनों को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि वे सिर्फ एक ठिकाना मात्र बनकर न रहें, बल्कि अपने-अपने इलाके की संस्कृति, वास्तुकला और परंपरा को दर्शाते हुए यात्रियों को एक अलग अनुभव दे सकें। बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दो वर्ष से भी कम की अवधि में 103 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित कर इसका उद्घाटन किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की यह गति अद्वितीय है। अनेक कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि जिन परियोजनाओं का वह शिलान्यास करते हैं, उनका उद्घाटन भी वही करते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





