छत्तीसगढ़

भारती के हत्यारे अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Nilmani Pal
24 Nov 2022 3:50 AM GMT
भारती के हत्यारे अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर
x

बालोद। अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (डुण्डेरा)-रेहची कच्ची मार्ग में 19 जून को भारती (30 वर्ष) की लाश मिली थी। महिला की हत्या हुई थी। इस मामले में अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लिहाजा अब एसपी आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले के लिए इनाम की घोषणा करेंगे। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

अर्जुन्दा पुलिस अपने स्तर पर संदिग्ध की तलाश कर रही है। इसके लिए फोटो भी जारी किया गया है। जिसके साथ महिला को अंतिम बार देखा गया था। दोनों साथ में कुछ दिनों से रह रहे थे। जिसके बाद लाश मिली थी। संदिग्ध की तलाश बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर में की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को आशंका है कि दूसरे राज्य चला गया होगा लेकिन अब तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतका के माता-पिता दल्लीराजहरा में रहते हैंं, वहीं से कसहीकला आई हुई थी। यहां से किसी गांव के स्कूल में कुछ दिन तक संदिग्ध व महिला रुके थे। अज्ञात व्यक्ति ने 18 जून की रात हत्या कर उनकी लाश को मार्ग में फेंक दिया था। पुलिस को मृतका के दूसरे पति पर ही शक है क्योंकि वह अब तक फरार है। संदिग्ध का मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा है। पुलिस विभाग के उच्च अफसरों ने आरोपी को पकड़ने अर्जुन्दा पुलिस के अलावा साइबर सेल की टीम को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।


Next Story