छत्तीसगढ़
टमाटर की खेती से भारती बंसल की आय बढ़ी, आमदनी से हुई संतुष्ट
Shantanu Roy
9 Aug 2026 5:59 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के विकासखण्ड महासमुन्द अंतर्गत ग्राम गोंडपाली की कृषक भारती बंसल ने परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़कर आधुनिक उद्यानिकी फसल ग्राफ्टेड टमाटर की खेती को अपनाकर अपनी कृषि आय में वृद्धि की है। स्नातक शिक्षित कृषक भारती बंसल द्वारा वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक ग्राफ्टेड बैगन टमाटर सीडलिंग प्रदर्शन के तहत नवीन तकनीक से टमाटर की खेती की जा रही है।
भारती बंसल बताती हैं कि उनके पास कुल 0.40 हेक्टेयर सिंचित भूमि है। पूर्व में उनके द्वारा परंपरागत रूप से धान की खेती की जाती थी। धान की खेती में उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने के साथ ही लागत भी अधिक आती थी। कृषि में नई संभावनाओं को देखते हुए भारती बंसल ने धान के स्थान पर ग्राफ्टेड टमाटर की खेती अपनाने का निर्णय लिया।
उद्यान विभाग महासमुन्द के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उन्हें ग्राफ्टेड टमाटर की खेती के लिए 30 हजार रुपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया गया। उनके द्वारा टमाटर उत्पादन में ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इन तकनीकों के उपयोग से सिंचाई एवं फसल प्रबंधन अधिक प्रभावी हुआ तथा टमाटर की फसल से कृषक को बेहतर उत्पादन और अच्छी आमदनी प्राप्त होने लगी।
श्रीमती बंसल बताती है कि आधुनिक तकनीक से ग्राफ्टेड टमाटर की खेती अपनाने के बाद उन्हें लगभग 106 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। टमाटर का विक्रय मूल्य लगभग 20 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इस फसल में कुल लागत लगभग 75 हजार रुपये आई। टमाटर के विक्रय के पश्चात सभी खर्चों को घटाने के बाद लगभग 1 लाख 37 हजार रुपये का कुल लाभ प्राप्त हुआ। श्रीमती बंसल कहती हैं कि टमाटर की खेती और उससे होने वाली आमदनी से वे संतुष्ट हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





