छत्तीसगढ़

राज्यपाल को भारत स्काउट्स एवं गाईड ने स्कार्फ पहना कर किया सम्मानित

Nilmani Pal
20 March 2023 9:24 AM GMT
राज्यपाल को भारत स्काउट्स एवं गाईड ने स्कार्फ पहना कर किया सम्मानित
x

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कोे आज राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाईड, संगठन द्वारा मुख्य संरक्षक का परंपरागत स्कार्फ एवं बैज से सम्मानित किया गया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने स्काउट प्राॅमिस के वाचन द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाईड संगठन के सभी सदस्यों को निरंतर देश हित में लोगों की मदद करने और स्काउट नियमों के पालन करने की याद दिलाई। राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाईड की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा हो यो कोई अन्य आपदा, इसके सदस्य राष्ट्र हित एवं समाज हित में हमेशा सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने ओडिशा शासन में अपने राजस्व मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान उन्होेंने स्वयं स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों को अनथक कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने संगठन को भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Next Story