छत्तीसगढ़

Bhanupratappur by-election: आज होगी मतदान दलों की रवानगी

Nil dhankar
4 Dec 2022 9:43 AM IST
Bhanupratappur by-election: आज होगी मतदान दलों की रवानगी
x

रायपुर। देश के पांच राज्यों में विधानसभाओं की छह सीट और मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश (उप्र) में मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के अंतर्गत आने वाले भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। यह सीट तब से ​रिक्त है। इस उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पार्टी की ओर से प्रचार किया तथा भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रचार किया। आज मतदान दलों की रवानगी की जाएगी।

Next Story