छत्तीसगढ़
भानुप्रतापपुर उप चुनाव: मैदान में उतरे पूर्व IPS अधिकारी कर रहे प्रचार
Nil dhankar
1 Dec 2022 12:09 PM IST

x
कांकेर। भानुप्रतापपुर उप चुनाव जितना सियासी तौर पर दिलचस्प होता जा रहा है, इसके प्रत्याशी भी दिलचस्प हैं। यहां पारंपरिक सियासी दलों से हटकर एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पूर्व IPS अकबर नाम कोर्राम। बस्तर पुलिस के DIG पद से रिटायर हुए अकबर राम कोर्राम को आदिवासी पसंद कर रहे हैं।
अकबर राम कोर्राम को सर्व आदिवासी समाज ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इनसे पहले और भी लोगों को अलग-अलग गांवों में समाज ने भानुप्रतापपुर के चुनाव में उतारा, मगर बाकियों ने नाम वापस लिए। समाज ने तय किया किया अकबर ही उनके फाइनल कैंडिडेट है। कोर्राम गांव गांव पहुंचकर प्रचार कर रहे है.
Next Story





