छत्तीसगढ़
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: डॉ प्रभा उपाध्याय ने प्रथम मतदाता के रूप में डाला वोट
Nil dhankar
5 Dec 2022 8:18 AM IST

x
कांकेर। भानुप्रतापपुर उप निर्वाचन 2022 में प्रथम मतदाता के रूप में मतदान कर, डॉ. प्रभा उपाध्याय ने अपना कर्तव्य निभाया और अधिक से अधिक वोट देने की अपील की है. बता दें कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर जनता के साथ-साथ नेताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चूका है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने अपना कीमती वोट डाला है। सावित्री मंडावी ने चारामा ब्लॉक के तेलगरा गांव में मतदान किया है।
वोटों की गिनीत आठ दिसंबर को होगी।' अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के लिए एक लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता, एक लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।
Next Story





