छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा कभी भी

Nil dhankar
8 Nov 2022 1:30 PM IST
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा कभी भी
x

कांकेर। ​​​​​​भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस मंगलवार को पार्टी का प्रत्याशी तय कर देगी। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में इसकी बैठक हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी सत्पगिरी शंकर उलका, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा हाईकमान से अनुमोदन के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को करना है।

बैठक में मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रभारी मंत्री अनिला भेडिया, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, जिला प्रभारी महामंत्री पियूष कोसरे, कांकेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम के अलावा कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस की नेता शामिल हैं।

Next Story