छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: बीजेपी चीफ ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली अहम बैठक

Nil dhankar
19 Nov 2022 4:29 PM IST
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: बीजेपी चीफ ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली अहम बैठक
x

कांकेर। जिले में होने जा रहे भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां अब दिखने लगी है। भानुप्रतापपुर में शनिवार को उपचुनाव के मद्देनजर दो बड़े कार्यक्रम हुए। जहां एक ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सीमावर्ती विधानसभाओं कांकेर और अन्तागढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहीं कांग्रेस की ओर से चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जोर शोर से किया गया। इसमें प्रत्याशी सावित्री मंडावी के साथ अंतागढ़ विधायक अनूप नाग भी मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की खामियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में अराजकता व्याप्त है, कानून नाम की कोई चीज यहां मौजूद नहीं है। इसके अलावा हर शासकीय कार्यों में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा तक पहुंच गया है। उन्होंने राज्य सरकार की नाकामियों और केंद्र सरकार की खूबियों को मुद्दा बनाकर जनता के बीच में जाने की बात कही।

Next Story