छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि पर OCM चौक में भंडारा, किरण सिंह देव ने किया प्रसाद वितरण

Shantanu Roy
15 Feb 2026 6:46 PM IST
महाशिवरात्रि पर OCM चौक में भंडारा, किरण सिंह देव ने किया प्रसाद वितरण
x
छग
Raipur. रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजधानी रायपुर के OCM चौक में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। यह आयोजन युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल राव एवं उनकी टीम द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव से किया गया। कार्यक्रम में पहुंचकर किरण सिंह देव ने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रणाम कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्वयं भक्तों को प्रसाद वितरण कर सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जहां भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व समाज में आस्था, सेवा और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजन में जुटे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। भंडारा स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक उल्लास का अनुभव किया। आयोजन में अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम ने क्षेत्र में भक्तिमय माहौल निर्मित किया और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
Tagsरायपुरकिरण सिंह देवमहाशिवरात्रिOCM चौकभंडाराराहुल रावप्रसाद वितरणभाजपा युवा मोर्चाRaipurKiran Singh DevMahashivratriOCM ChowkBhandaraRahul RaoPrasad distributionBJP Yuva Morchaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story