छत्तीसगढ़

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, महिला मंडलों की बैठक रखी गई

Admin4
26 Feb 2024 1:56 PM GMT
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, महिला मंडलों की बैठक रखी गई
x
रायपुरसकल जैन समाज रायपुर परिकल्पना समाहित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति - 2024 अंतर्गत मनाये जाने वाले भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हेतु विभिन्न आयोजनों की रुपरेखा निर्धारण व आयोजन को भव्यता प्रदान करने रायपुर के विभिन्न महिला मंडलों की सामान्य बैठक आज दिनांक - 25/02/2024 को जैन दादाबाड़ी में दोपहर 3:15 बजे श्रीमती साधना जी मूणत की विशेष उपस्थिति/मार्गदर्शन में समायोजित की गई थी।
जिसमें लगभग 25 मंडलों की 75 महिलाओं की उपस्थिति प्राप्त हुई। उपस्थित महिलाओं ने क्रमवार अपने सुझाव व भगवान के जनकल्याणकारी उपदेशों को जनमानस तक पहुंचाने अपनी परिकल्पनाएं स्वस्थ मानसिकता के साथ सभी के सामंजस्य को रखते हुए विशेष रूप से युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने व्यक्त की। विशेष अतिथि महोदया ने सभी को जुड़ कर प्रभु के कल्याण को भव्यता प्रदान करने अपने उदगार से मार्गदर्शित किया। उपरोक्त जानकारी समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा व महासचिव वीरेंद्र डागा ने दी।
Next Story