छत्तीसगढ़
सावधान! बेकर्स से एक्सपायरी माजा की बोतलें बरामद, नमकीन और कुरकुरे भी जब्त
jantaserishta.com
11 May 2026 9:25 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
खैरागढ़: जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे “सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। 45 दिवसीय सघन जांच अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने बाजार अतरिया, छुईखदान और खैरागढ़ शहर के कई प्रतिष्ठानों में दबिश देकर एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की और उसे मौके पर ही नष्ट कराया।
जांच के दौरान बाजार अतरिया स्थित वर्मा बेकर्स से एक्सपायरी माजा की बोतलें बरामद की गईं। वहीं वर्मा किराना स्टोर्स से कालातीत नमकीन और कुरकुरे जब्त किए गए। इसी तरह छुईखदान के कृष्णा बेकर्स में एक्सपायरी कोकोनट वाटर और अन्य पैकेट बंद खाद्य सामग्री मिली, जिसे टीम ने तत्काल नष्ट कराया।
खैरागढ़ के नर्मदा क्षेत्र स्थित माँ नर्मदा डेली नीड्स में भी जांच के दौरान एक्सपायरी खाद्य पैकेट पाए गए। विभागीय टीम ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने डेयरी, मिठाई दुकानों, जूस सेंटर, किराना स्टोर, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर यूनिट और मेडिकल प्रतिष्ठानों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान कई जगह खाद्य पंजीयन और लाइसेंस नहीं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने साफ कहा कि खाद्य पदार्थों में अखबारी कागज, अखाद्य रंग और निर्धारित मात्रा से अधिक रंग का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा कि खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और गुणवत्ता की जांच जरूर करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। विभाग के अनुसार अभियान के दौरान अब तक करीब 50 नए पंजीयन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कई का निराकरण कर लाइसेंस और पंजीयन जारी किए जा चुके हैं।
Tagsखैरागढ़खैरागढ़ न्यूज़खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभागKhairagarhKhairagarh NewsFood and Drug Administration Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





