छत्तीसगढ़
सावधान! कार का शीशा तोड़कर उड़ाए 4.25 लाख रुपये, तलाश में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
14 May 2026 9:55 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
एमसीबी: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनकपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार में बदमाशों ने बैंक के पास खड़ी कार का कांच तोड़कर उसमें रखे करीब 4.25 लाख रुपये नगद पार कर दिए। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, जनकपुर थाना क्षेत्र निवासी ध्रुव यादव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा जनकपुर से चेक के माध्यम से 4 लाख 25 हजार रुपये निकालकर बाहर आए थे। उन्होंने नगदी से भरा बैग अपनी कार की आगे वाली सीट पर रखा और कुछ देर के लिए वाहन से दूर चले गए। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने कार का कांच तोड़ दिया और सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में दो संदिग्धों की पहचान की गई है। इनमें पिंटू यादव, निवासी नयाटोला जुराबगंज वार्ड नंबर 1, थाना कोढ़ा जिला कटिहार (बिहार) और सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर, निवासी भोलगढ़ थाना अनुपपुर (मध्यप्रदेश) शामिल हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर रवाना की गई हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी या उनसे संबंधित महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





